फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 20 मिले संक्रमित, 14 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना के 20 नए मरीज और पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जबकि उपचार के बाद 14 लोग स्वस्थ भी हुए है। इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या महज 164 रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले में 1530 लोगों की कोरोना की जांच की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिले के खेतौरा, पंडितपुरवा, जलालनगर, सुबेदारपुर, बसंतपुर, करनपुर, सीएचसी सतरिख, श्रावस्ती नगर लखपेड़ाबाग, पूरे निहाल, असौरी, सिसवारा, अजीजमा, मेंहदीपुर, बन्नी रोशनपुर, सेमराई, किशुनपुर, लक्षबर आदि के रहने वाले 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
वहीं जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 11 हजार 717 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि लोग किसी तरह की लापरवाही न बरतें। यदि कोरोना का टीका नहीं लगवाया है तो निकट के केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें। क्योंकि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका टीकाकरण ही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें