फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बिगड़ रहे हालात, आंकड़ा एक हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण से जिले के हालात दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे हैं। देखते ही देखते कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 20 दिन के अंदर एक हजार को पार कर गया है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन वह इसकी रफ्तार पर रोक लगा पाने में पूरी तरह नाकाम है। शनिवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 193 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1056 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार की जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक के अलावा कई कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय, सीएचसी त्रिवेदीगंज, सतरिख तथा वन विभाग के कर्मचारी भी जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा शहर के मोहल्ला घंटाघर, ओम नगर, अभयनगर, श्रीराम कॉलोनी, सत्यप्रेमीनगर, लखपेड़ाबाग, मखदूमपुर, दुर्गापुरी कॉलोनी, दयानंद नगर, नेहरू नगर, आवास विकास कॉलोनी, संतोषी नगर, विजय नगर, बंकी, दक्खिन टोला, पीरबटावन, ओबरी पावर हाउस, कानून गोयान, नियर पायनियर इंटर कॉलेज, कांशीराम कॉलोनी, कटरा, निकट संतोषी माता मंदिर, लक्ष्मनपुरी कॉलोनी, गायत्रीपुरम, आजाद नगर और विजय नगर के रहने वाले कई लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह त्रिवेदीगंज में 9, हैदरगढ़ में 4, रामसनेहीघाट में 8, जाटा बरौली में 20, हरख में 8, देवा में 19, फतेहपुर में 10, बड़ागांव में 9, सिरौलीगौसपुर में 3, दरियाबाद में 4, घुंघटेर 3, सूरतगंज में 3, सिद्धौर में 3, रामनगर में 8 मिलाकर जिले में 193 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सर्दी जुकाम न बुखार, जांच रिपोर्ट पॉजिटिव
महिला अस्पताल में भर्ती कई प्रसव पीड़िताओं को न तो सर्दी है न जुकाम और न ही बुखार है। इसके बावजूद शनिवार को इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक वार्ड में भर्ती सभी महिलाओं को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि महिला अस्पताल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी समेत कई कर्मचारी जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जो होम आइसोलेशन में हैं।
21 हजार को लगाया गया कोविड का टीका
जिल में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को करीब 21 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 1258 हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज दी गई। इसी प्रकार 15 से 18 आयु वर्ग के तीन हजार तथा 18 प्लस के 17 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी टीकाकरण को वह रफ्तार नहीं मिल पा रही है जिसकी उम्मीद की जा रही है।
शनिवार की देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 193 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है। पूरी स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। जिलाधिकारी से निर्देश प्राप्त होने के बाद जल्द ही जिले में कोविड के नए नियम लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें