फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 लीटर शराब समेत, बारह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने 120 लीटर शराब बरामद किया है। इसके साथ ही 12 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एसपी के आदेश पर जिले के समस्त थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना रामनगर पुलिस द्वारा चार आरोपियों सोनू, शांति, जानकी और मोनू निवासी ग्राम डिपो के पास से 18 देशी क्वार्टर व 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी इरफान निवासी वार्ड नं 1 बडेल और शिवम गुप्ता निवासी फतेहाबाद को पकड़कर उनके पास से 30 लीटर शराब बरामद हुई।
इसी तरह बदोसरायं पुलिस ने एक आरोपी दिनेश कुमार निवासी डेहवा मजरे सैदनपुर थाना सफदरगंज के पास से 10 लीटर शराब बरामद की। असंद्रा पुलिस द्वारा चार आरोपियों शिवमगन, अरविन्द, रामकैलाश व पुत्तीलाल निवासी पूरे वैशन इनायतपुर थाना कोठी के पास से 40 लीटर शराब की बरामदगी कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब के साथ धरा गया एक आरोपी
मसौली पुलिस द्वारा आरोपी उमेश कुमार जायसवाल निवासी ग्राम रसौली थाना सफदरगंज को पकड़कर उसके कब्जे से इम्पीरियल ब्लू ब्राण्ड 39 , सीग्राम के 9 कैप्सूल, 8 पौवे विदेशी मदिरा, 24 अद्धे प्लास्टिक की 750 एमएल में करीब 300 एमएल अवैध संदिग्ध शराब खाली व 29 पौवे अलग-अलग विदेशी मदिरा ब्राण्डों के बोतल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शराब दुकानों की हुई चेकिंग, कमी मिलने पर लगाया जुर्माना
फतेहपुर। तहसील प्रशासन और अयोध्या से आये आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दल द्वारा देशी व विदेशी शराब की करीब 12 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कमी पाये जाने पर मौके पर ही जुर्माना लगाकर शमन शुल्क काटा गया। अयोध्या मण्डल के आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दल के साथ तहसीलदार राहुल सिंह व सीओ योगेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ साढ़ेमऊ, साढ़ेमऊ बाजार, फतेहपुर खास व फतेहपुर देहात क्षेत्र की देशी व विदेशी की नौ दुकानों का निरीक्षण किया।
फतेहपुर की दुकान नं. 2 बियर शॉप में स्टॉक और बिक्री रजिस्टर में कटिंग की अनियमितता पायी गयी। फतेहपुर की दुकान नं. 7 में विदेशी मदिरा की दुकान में बिक्री की रेट लिस्ट नहीं लगी पाई गयी। दोनों दुकानों की अनियमितताओं के संबंध में राज्य सरकार के पक्ष में जुर्माना वसूल किया गया। इस मौके पर सीओ योगेंद्र सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह के साथ प्रवर्तन दल के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। यह चेकिंग अभियान आबकारी विभाग द्वारा 72 घंटे का विशेष अभियान था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें