बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण बहुत तेज गति से फैल रहा है। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। बुधवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 100 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं तथा मोहल्लों और गांवों में कोविड नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 534 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार शाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में 100 और लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय के एक चिकित्सक की जांच भी पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। इसके अलावा संक्रमण एसडीएम कॉलोनी, पीएसी और पुलिस लाइन तक पहुंच गया है। यहां रहने वाले कई लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
इसके अलावा शहर के आवास विकास कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, दयानंद नगर, एसपी नगर, सिविल लाइन, फैजाबाद रोड, लक्ष्मनपुरी कॉलोनी, गायत्रीपुरम, सत्यप्रेमी नगर, नियर सेंट्रल एकेडमी, लखपेड़ाबाग, तहसील कॉलोनी, रामस्वरूप हॉस्टल, ओमनगर, शिवपुरी, कटरा, पुलिस लाइन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंदुआ, दसवी वाहिनी पीएसी, महर्षिनगर में कुल 68 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसी तरह जाटाबरौली में 13, हैदरगढ़ में एक, रामसनेहीघाट में दो, हरख में दो, देवा में तीन, बड़ागांव में तीन, सिरौलीगौसुपर में एक, घुंघटेर में एक, रामनगर में एक और सिद्धौर में एक मिलाकर जिले में कुल 100 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जिले में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 100 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा मोहल्लों और गांवों में कोविड नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ