फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-3 के अंदाज में 6 मिनट में 19 लाख की बैंक डकैती

Sat, 28 Jun 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलाली (अलीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले में लचर कानून व्यवस्था से अपराधी बेखौफ हो गए हैं। कस्बे में सुभाष पार्क के पास स्थित कैनरा बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में कैनरा बैंक में डकैती डाली। बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और 19 लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बदमाश सुराग मिटाने के लिए सीसीटीवी के रिकॉर्डर और उससे जुड़े कंप्यूटर को भी ले गए। आपातकालीन अलार्म के तार को भी काट गए। खबर पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी सत्येंद्रवीर सिंह और एसएसपी मोहित गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बैंक लूट की घटना के बाद प्रभावी चेकिंग न करने के मामले में पनैठी और जलाली चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिस कर्मियों को संस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

Trending Videos

कर्मचारियों के सिर पर तान दिया तमंचा

बैंक मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर 1.55 बजे लंच से पांच मिनट पहले बैंक में सात आठ ग्राहक ही मौजूद थे। तभी बाहर से छह युवक सबको धमकाते हुए बैंक में घुसे कि सब अपनी-अपनी जगह पर बैठ जाएं बरना गोली मार दी जाएगी। पहले तो सभी ने मजाक समझा लेकिन जब उन्होंने सभी कर्मचारियों के सिर पर तमंचा तान दिया तो वह दहशत में आ गए।

एक ने कैशियर मंटू कुमार पर तमंचा दिखाते हुए सारे रुपए बैग में भरवा लिए। इसके बाद सभी कर्मचारियों को एक जगह लाकर जमीन पर बैठा दिया। बदमाशों ने सभी से मोबाइल छीन लिए। अलार्म का तार कट कर दिया। बदमाशों ने प्रबंधक से स्ट्रांग रूम की चाभी मांगी।

सहायक बैंक प्रबंधक केके वार्ष्णेय, फील्ड ऑफिसर पबित्र देव ने चाभी दे दी। लेकिन बदमाशों ने चाभी न लेते हुए दोनों से ही स्ट्रांग रूम में रखे रुपए निकालकार लाने को कहा। बदमाशों ने इन नोटों को प्लास्टिक के कट्टे में भरवा लिया। जाते-जाते बदमाश सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डर और उससे जुड़े सीपीयू को भी ले गए।

चौकी प्रभारी और सिपाहियों को किया सस्पेंड

बैंक के गेट पर सभी कर्मियों के मोबाइल छोड़कर बदमाश बाईपास रोड से बाइकों पर फरार हो गए। बकौल मैनेजर बदमाश कैश काउंटर से 11 लाख 70 हजार रुपये और स्ट्रांग रूम से सवा सात लाख रुपये लूटकर ले गए।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी मोहित गुप्ता ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग के आदेश दे दिए। एसएसपी मौके पर जा रहे थे तभी उन्होंने देखा कि चौकी प्रभारी पनैठी बदन सिंह जीप में बैठे थे, जबकि सिपाही अलीम, विजय और प्रदीप भी प्रभावी चेकिंग नहीं कर रहे थे।

इसके बाद चौकी प्रभारी जलाली जयपाल सिंह, सिपाही शांति स्वरुप, मुनेश और किशनपाल को निलंबित कर दिया। इन पर आरोप है कि घटना के बाद तत्परता नहीं दिखाई।

धूम-3 अंदाज में हुई वारदात

बहुचर्चित फिल्म धूम-3 में अभिनेता आमिर खान ने कई बार बैंक लूटी। हर बार वह सटीक प्लानिंग से लूट किया करते थे। जलाली में भी बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। क्राइम सीन को देखें तो उससे साफ है कि बदमाश बैंक के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे। कब घुसना है और कब बाहर निकलना है, यह सब बदमाशों ने तय कर लिया था।

बैंक मैनेजर राकेश कुमार के अनुसार दोपहर 1.55 बजे लंच से कुछ देर पहले बदमाश बैंक में घुसे। उस समय सात आठ उपभोक्ता ही बैंक में थे। बदमाशों ने सबसे पहले सभी को एक जगह बैठा लिया और तमंचा तान दिया।

बदमाशों को यह भी जानकारी थी कि आपातकालीन अलार्म कहां और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज किस कंप्यूटर में फीड होती है। बदमाश उस कंप्यूटर के सीपीयू को ही उठा ले गए। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है वारदात से पहले भी बैंक की रेकी की गई थी।
विज्ञापन

बच गया लाखों रुपये का सोना

बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में रखे रुपये बैक कर्मियों से ही निकलवाए। बैंक कर्मियों ने स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी में से 7 लाख 25 हजार रुपये निकालकर बदमाशों को दे दिए। उसी अलमारी में लाखों रुपये का सोना भी रखा हुआ था। यह सोना गोल्ड लोन के एवज में रखा गया था। बैंक कर्मियों की समझदारी से वह बच गया।

बदमाशों को बैंक के हर हिस्से की जानकारी थी। वह सीसीटीवी कैमरे से जुड़े कंप्यूटर, आपातकालीन अलार्म कहां है यह सब भी बदमाशों को पता था। किस समय भीड़ कम होती है इससे भी बदमाश वाकिफ थे। जिस जगह से बदमाशों ने आपातकालीन अलार्म का तार कट किया उस जगह पब्लिक तो दूर बैंक के कर्मचारी तक नहीं जाते। चूंकि वहां कबाड़ा भरा हुआ है। इसको लेकर चर्चा रही कि लूट में कहीं किसी कर्मचारी का हाथ तो नहीं।

बैंक में कई दिनों से कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था। इसको लेकर बदमाशों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें