फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव यमुना के किनारे झाड़ियों में मिला

विज्ञापन
घटनास्थल पर बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बेंदा घाट। मूक बधिर अविवाहित युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि शव में कोई चोट आदि न होने से पुलिस प्रथमदृष्ट्या इसे स्वाभाविक मौत मान रही है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह यमुना नदी किनारे स्थित काली देवी मंदिर के पास झाड़ियों में अज्ञात युवक शव ग्रामीणों ने देखा, उसकी उम्र लगभग 38 वर्ष थी। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह को सूचना दी। उन्होंने तिंदवारी और बेंदा घाट चौकी पुलिस को इत्तला दी। थाना और चौकी पुलिस व पूर्व प्रधान मौके पर पहुंच गए।
फौरी तौर पर शिनाख्त नहीं हो पाई। इसी बीच कोर्रा कनक (बिसंडा) गांव के रोहित सोनकर व ब्रजलाल ने बताया कि यह शव उनके गांव के बौरा नामक व्यक्ति का है। इस पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के भाई दिनेश सिंह, रावेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, महेश प्रताप सिंह आदि भी आ गए और शिनाख्त की।
विज्ञापन

भाई दिनेश ने बताया कि चार भाइयों में मृतक बाबर उर्फ बौरा सबसे छोटा था। यह जन्म से ही बौरा था और शांत स्वभाव का था। देवी-देवताओं का भक्त था। खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। बताया कि शनिवार को सुबह घर से साइकिल पर जौहरपुर गांव में मौसी के यहां जाने का बताकर निकला था।
दिनेश ने कहा कि यह स्वभाविक मौत नहीं है। न ही किसी से दुश्मनी है। लेकिन हत्या की ही आशंका है। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसी के मुताबिक अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें