फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले किसान को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
घटनास्थल पर शोकग्रस्त परिजन और ग्रामीण। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
सुबह टहलने निकले किसान को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन

गिरवां। बस्ती के अंदर से गुजरे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने ओवरलोड ट्रकों को बस्ती के अंदर से आवागमन पर रोक लगाने की मांग की।
थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में 55 वर्षीय उमेश बाबू द्विवेदी पुत्र छोटे लाल द्विवेदी सोमवार सुबह छह बजे घर के पास टहल रहे थे, तभी डस्ट लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और भागने के प्रयास में कुचल दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक दुर्गापुर गांव से ऐला मार्ग की तरफ जा रहा था। परिजनों और ग्रामीणों ने रोष जताया कि बस्ती के अंदर से ट्रकों के गुजरने से आए दिन हादसे होते हैं। कई बार उच्चाधिकारियों से इन्हें रोकने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला, चौकी इंचार्ज अकबरपुर, तुषार श्रीवास्तव, एसआई सुनील कुमार आदि ने समझाकर शांत किया और शव कब्जे में लिया। घरवालों ने बताया कि मृतक के नाम लगभग 11 बीघे जमीन है। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दो पुत्र हैं। खेतीबाड़ी में हाथ बंटाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें