फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ईंट भट्ठा में गोबर के कंडे डालकर वापस आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटकर खंती में गिर गया। उस पर सवार युवक की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा में शनिवार को सुबह हुई। रोहित (22) पुत्र रामचंद्र ने अपने पड़ोसी संतराम के साथ साझे में ईंट का भट्ठा लगाया था। भट्ठे के लिए गोबर के उपले (कंडे) लेकर शनिवार को सुबह रोहित भट्ठा गया था। ट्रैक्टर कामता चला रहा था।
वापसी में ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। घर के नजदीक खंती में ट्रैक्टर पलट गया। रोहित और कामता दब गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयासों से दोनों को बाहर निकाला। रोहित की मौत हो चुकी थी। कामता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

रोहित के पिता ने बताया कि कामता ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज किए हुए था। मृतक रोहित चार भाइयों में सबसे बड़ा था और पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें