फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक की जहर खाने से मौत, एमपी पुलिस पर आरोप

Sat, 11 Apr 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छतरपुर जिले के गौरिहार गांव निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बांदा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि छतरपुर पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर युवक ने खुदकुशी की। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक अर्जुन वास (25) का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस उसे साथ ले गई। आरोप है कि हिरासत में पुलिस ने उसकी पिटाई की। बाद में छोड़ दिया। मृतक के चाचा मुकेश का आरोप है कि पुलिस की पिटाई और अपमान से आहत होकर अर्जुन ने घर पहुंचकर जहर की गोलियां खा लीं। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में देर रात उसकी मौत हो गई। यूपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मध्य-प्रदेश के जिला छतरपुर के लवकुश नगर क्षेत्र के एडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि पुलिस ने थाने में न कोई अभद्र व्यवहार किया न ही पिटाई। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज भी हैंं। परिजन का आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें