फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती खुद को जिंदा फूंका

Thu, 28 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग गांव में 28 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगाकर जिंदा फूंक लिया। उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के पीछे पति की प्रताड़ना बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन


आशा देवी पत्नी सुरेश अनुरागी ने बुधवार की रात अपने कच्चे मकान के कमरे में खुद को आग लगा ली। घटना के समय पति और मृतका की दोनों ननद पड़ोस में शादी में गई हुई थीं। सास आशा देवी और मृतका  की 6 वर्षीय बेटी पड़ोस के गांव मनीपुर शादी में गई हुईं थी।

ससुर इंद्रपाल भी किसी निमंत्रण में गया हुआ था। पति तड़के लौटा तो घर से धुआं निकलते देखा। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। आशा देवी पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन


पति का कहना है कि वह मुंबई से कमा कर 14 मई को लौटा है। इसी बीच घर से 7,000 रुपये कहीं गायब हो गए। इसे चुराने का शक आशा देवी पर किया गया। इससे वह बहुत दुखी थी। मृतका की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। मायका गंगा पुरवा (नरैनी) में है।
विज्ञापन


गिरवां थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह ने बताया कि ससुर इंद्रपाल ने आत्महत्या की सूचना दी। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें