फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं में मेधावियों की भरमार

Thu, 28 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं कक्षा के गुरुवार को घोषित नतीजों में भी मेधावियों की भरमार रही। बच्चों ने अपनी काबलियत का शानदार प्रदर्शन किया। जनपद के तीन प्रमुख स्कूलों के 50 से अधिक बच्चों ने ‘सीजीपीए-10’ कैटेगरी हासिल की।
विज्ञापन


बच्चों को अपने नतीजे का बेसब्री से इंतजार था। गुरुवार सुबह से ही कंप्यूटर पर निगाहें टिक गईं। सीबीएसई ने दोपहर 12 बजे तक नतीजे घोषित होने का संकेत दिया था लेकिन इसके कई घंटे बाद वेबसाइट पर रिजल्ट नजर आया। शहर के सेंट मैरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

यहां 201 बच्चों ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा दी थी। सभी सफल रहे। 21 छात्र-छात्राओं ने सीजीपीए-10 श्रेणी हासिल की।

इसमें छात्रा दीपाली गुप्ता, युशरा मोहसिन, चंद्रकांत, प्रज्ज्वल सुखेरिया, अमन कुमार जेठानी, मुस्कान गुरेहिया, देवेश श्रीवास्तव, अनिमेश साहू, अंशुल गुप्ता, ऋषभ आंनद, अंजुम बानो, शिवम कुमार विश्वकर्मा, कनक यादव, राहुल कुमार प्रजापति, प्रांजल ओमर, उत्कर्ष दीक्षित, अदिति श्रीवास्तव, मानस शुक्ला, पीयूष कुमार, कुनाल कुमार और प्रियांशु निगम शामिल हैं। प्रधानाचार्य फादर रोनाल्ड डिसूजा ने सभी बच्चों को शाबासी दी।
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कुल 64 बच्चे सफल हुए। इनमें चार ने 12 ने सीजीपीए कैटगरी हासिल की। इन बच्चों में वैष्णवी सिंह, सौम्या मिश्रा, अंकिता साक्षी, मनीष सिंह, शिवानी साक्षी, अंजलि खरे, अनूप कुमार, आदित्य कुमार, ज्ञानेश सिंह, प्रशांत सिंह, वैशाली अवस्थी और वर्षा गुप्ता शामिल हैं। डायरेक्टर एनके चौधरी और प्रिंसपल सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को शाबासी दी।

अतर्रा स्थित तथागत ज्ञान स्थली का नतीजा भी 100 फीसदी रहा। यहां 20 बच्चों ने सीजीपीए-10 श्रेणी हासिल की। इनमें कितार्थ सोनी, कृति गौतम, हिमांशु गुप्ता, श्रुति पांडेय, अभिषेक गौतम, अनंत प्रकाश, हिमांशु गुप्ता, बृजकिशोर सिंह कुशवाहा, सानिद्ध गुप्ता, सचिन त्रिपाठी, आदर्श सिंह पटेल, शिवम गुप्ता, अभिनव गुप्ता, आकर्ष गुप्ता, आदर्श कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा, रोशन सिंह पटेल, अंजलि सोनी, आदित्य गुप्ता और संदीप सेन शामिल हैं।

इनके अलावा कंप्यूटर में 55, अंग्रेजी में 55, हिंदी में 25, विज्ञान में 35, गणित में 30 और सोशल साइंस में 25 बच्चों ने ए-1 ग्रेड हालिस किया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमारी अम्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं और शाबासी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें