फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां से झगड़कर युवक ने खुद को मारी गोली

Tue, 26 Sep 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां से कहासुनी होने से नाराज युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली उसके हाथ को चीरती हुई बाहर निकल गई।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी विकास (24) का सोमवार की देर रात को उसकी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से नाराज युवक ने तमंचे से खुद के हाथ में गोली मार ली। गोली युवक के हाथ को चीरती हुई बाहर निकल गई।
विज्ञापन




लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बाइक से गिरकर चोटहिल होने की बात बताई थी। शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि युवक ने अपने हाथ में गोली मारी है। उसके खिलाफ तमंचा रखने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें