young man died by drowning in the river
- फोटो : BANDA
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव स्थित केन नदी में डूबकर पप्पू (19) पुत्र जगरूप (अलिहा, बिसंडा) की मौत हो गई। साथियों की सूचना पर नाविकों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के भाई चंद्रशेखर ने बताया कि पप्पू रायपुर (छत्तीसगढ़) में कबाड़ी का काम करता था। सोमवार को वापस जाना था। रविवार को वह अपनी मौसी से मिलने मरौली गांव आया था।