फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की भूमिका न निभाई तो खुद को धोखा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश में भर्ती हुए परिषदीय विद्यालयों के 31,277 सहायक अध्यापकों में 220 अध्यापक बांदा बेसिक शिक्षा विभाग को भी मिले हैं। शुक्रवार को इन्हें समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें 70 महिला अध्यापक भी हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंत्री और सत्तारूढ़ दल के नेताओं सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने नवनियुक्त अध्यापकों से कहा कि संकल्पित भाव से गुरु की भूमिका न निभाई तो खुद को धोखा देंगे। नवनियुक्त अध्यापकों को स्कूलों का आवंटन बाद में किया जाएगा। फिलहाल ये बीएसए कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में कृषि राज्य मंत्री और बांदा जिला प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि अपने दायित्वों को बखूबी निभाने का संकल्प लें। योगी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बहुमुखी विकास किया है।
विज्ञापन

संकल्पित भाव से गुरु की भूमिका न निभाने वाले अपने को धोखा देंगे। नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने हर वर्ष सम्मानित करने की घोषणा की है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि गांव की मिट्टी में जो हीरे छिपे हैं उन्हें तराशने का काम करें।
8वीं कक्षा तक का भविष्य इन्हीं शिक्षकों के हाथ है। विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), राजकरन कबीर (नरैनी) और बृजेश प्रजापति (तिंदवारी) ने नियुक्ति का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हुए नवनियुक्त शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और ईमानदारी से करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि लंबे समय के बाद बेरोजगारों को यह उपलब्धि मिली है।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और शिक्षा क्षेत्र में खरा उतरें। आयुक्त ने बताया कि आज ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने बांदा के नवनियुक्त शिक्षक से बात भी की है। समारोह में डीएम आनंद कुमार सिंह ने राज्य मंत्री को स्मृति चिह्न दिया।
कार्यक्रम के मेजबान बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने भी जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न सौंपे। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एसडीएम सदर सुधीर सिंह, डीआईओएस विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और भाजपा नेता उपस्थित रहे। संचालन अध्यापक विधु त्रिपाठी ने किया। समारोह सभागार में दाखिल होने से पहले सभी अभ्यर्थियों आदि की थर्मल स्क्रीनिंग और स्वॉब नमूना लिया गया।
मुख्यमंत्री ने पांच अध्यापकों से की बात
बांदा। नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने का आगाज मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया। उन्होंने पांच सहायक अध्यापकों से बात की। इनमें लखन स्वरूप (कल्याणपुर, नरैनी), फूलन देवी मिश्रा (परशुराम तालाब, बांदा), संतोष कुमार (फतेहपुर), शिवशंकर (गौरीकलां, जसपुरा) और सिराजुद्दीन (परशुराम तालाब, बांदा) शामिल हैं। इनके अलावा मेडिकल कालेज के समारोह में 20 नवनियुक्त अध्यापकों को मंच पर बुलाकर मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें माया सिंह (बबेरू), अल्पना सिंह (कालूकुआं), मिथलेश गुप्ता (अतर्रा), रितु प्रभा (चहितारा), आरती देवी (सर्वोदय नगर), कुमारी नीलम पाल (कानपुर नगर), सोना यादव (दुरेड़ी), रमा गुप्ता (गायत्री नगर), बुद्धरानी देवी (खरौली, बबेरू), भानु सिंह परिहार (हमीरपुर), पंकज सिंह (गुरेह), आनंद शेखर (मुसीवां), चूणामणि (नरायनपुर), बृजेश सिंह भदौरिया (गुढ़ाकलां) और राम सिंह (बेंदा) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें