फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन

विज्ञापन
Memorandum to the President for the release of the State President - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रदेश सरकार पर दलितों को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष आलोक प्रसाद को लखनऊ में 13 अक्तूबर को तड़के 2 बजे गिरफ्तार कर उन पर झूठा मुकदमा लगाने का विरोध जताया।
विज्ञापन

कहा कि राजनैतिक साजिश में जेल भेजा जा रहा है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति नेताओं ने प्रदेश सरकार को दलित विरोधी मानसिकता का बताया। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की। ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर को दिया।
विभाग के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा सहित बी. लाल, रामहित निषाद, मुमताज अली, सुखदेव गांधी, अशोक वर्धन कर्ण, डॉ. केपी सेन, प्रदेश सचिव पवन देवी कोरी, कुणाल राजवीर, तोताराम गहरवार, शब्बीर सौदागर इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें