फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/चिल्ला। केन व यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही सहयोगी नदी-नाले भी उफना गए हैं। बाढ़ का पानी संपर्क मार्गों और गांवों में घुस गया। लोगों का आने-जाने का संपर्क टूट गया। यमुना नदी 100.34 मीटर पर बह रही है। यह खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ज्यादा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, 15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। उधर, चिल्ला में यमुना नदी के खतरे का निशान पार करने पर नरी गांव में पानी भर जाने से पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित कई मकान जलमग्न हो गए। एमपी व यूपी में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से केन व यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
चिल्ला में यमुना नदी खतरे के लाल निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। उधर, केन व चंद्रायल नदी के उफनाने से गौरीकलां, अमारा, पैलानी डेरा, सिंधनकलां, नांदादेव, पड़ोहरा समेत एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ व रपटा उफनाने से घिर गए हैं। तीन दर्जन से अधिक गांवों का दूसरे गांवों से संपर्क टूट गया है। पैलानी, जसपुरा व बांदा जाने के लिए लोग नावों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

नरी गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित कई मकान पानी में जलमग्न हो गए है। नेशनल हाईवे में पानी आ जाने से दोहतरा से आवागमन बंद कर दिया गया है। जल स्तर बढ़ने की संभावना के चलते प्रभावित गांवों को अलर्ट किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी रामकुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। लेखपालों को हर समय जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
निचले इलाकों व नदी किनारे की बस्तियों को खाली कराकर लोगों को बाढ़ चौकियों में पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। पूर्ति निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग को अनाज, दवा व पशुओं के चारा भूसा का प्रबंधन करने को कहा है। उधर, बाढ़ के पानी से किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। नदी किनारे के ख्ेात जलमग्न हो गए है।
फर्जी सूचना पर दो का शांतिभंग में चालान
खप्टिहा कलां। सिंधनकलां के तुर्रा नाला में नाव पलटने से 40 की मौत की किसी ने फर्जी सूचना फैला दी। इससे पुलिस हलाकान रही। पैलानी थाना पुलिस और यूपी-112 की जांच में सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने इस संबंध में पैलानी निवासी इस्लाम व संतोष को गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इनके विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें