फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बराबरी पर छूटी 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। विनोबा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में गुरुवार को दंगल का आयोजन हुआ। अतिथियों ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। मऊ के पहलवान सुदामा ने महोबा के अवधेश पहलवान को पटकनी दी।
विज्ञापन

टिटिहरा के पहलवान राममिलन ने बांदा के सरधुवा को, रामबाबू ने अजय रायबरेली, किशनपुर के संतोष पहलवान ने प्रतापगढ़ के अंशु को, अरमान ने अनिल उत्तमपुर, मरका के आलोक ने हुकुम हमीरपुर को चारों खाने चित कर दिया। मिरगहनी के राधेश्याम ने मऊ के वीरेंद्र कुमार, मरका के राजेश ने हमीरपुर के हुकुमचंद, दिल्ली के सौरभ ने मथुरा के मंगे पहलवान को पटकनी दी।
सबसे आकर्षक और इनामी कुश्ती सौरभ दिल्ली और मंगे पहलवान मथुरा के बीच हुई। इस कुश्ती पर दंगल कमेटी ने 21 हजार रुपये का इनाम रखा था, लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी, कोई परिणाम नहीं निकल सका। इस दौरान सपा सांसद कृष्णा सिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, किरण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश मौर्य हमराहियाें के साथ मौजूद रहे। संचालन बच्चूलाल यादव, दंगल कमेटी के अध्यक्ष बसंतलाल यादव, प्रधान रागनी गुप्ता, प्रधान पति अरविंद गुप्ता, चंद्रकांत यादव, छेदीलाल गुप्ता, पुत्तन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें