फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी की चिंता में बटाईदार किसान ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटी की शादी की तारीख नजदीक आ जाने और पैसे का इंतजाम न हो पाने से परेशान बटाईदार किसान ने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के झंडू पुरवा में शुक्रवार को दोपहर मूलचंद्र वर्मा (50) पुत्र कल्लू ने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। घर के लोग आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाए यहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे राजकुमार ने बताया कि मूलचंद्र अपने तीसरे नंबर की बेटी विद्या की शादी को लेकर परेशान था।
7 जून को बरात आनी है। उधर, काफी दिनों से वह पैसे के इंतजाम में जुटा हुआ था। भतीजे ने बताया कि इसी चिंता और तनाव में जहर खा लिया। उसके पास खुद की कोई जमीन नहीं थी। 10 बीघा बटाई पर लेकर खेती करके परिवार पाल रहा था।
विज्ञापन

बताया कि घटना के वक्त उसकी पत्नी केशरिया खेत में थी। इसी बीच मौका पाकर मूलचंद्र बाजार से कोई जहरीला पदार्थ ले आया। भतीजे ने बताया कि फिलहाल सभी खानदानी और गांव के लोग यह प्रयास कर रहे हैं कि उसकी बेटी की शादी न टले। निर्धारित तारीख पर सादगी से कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें