फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर ने पत्नी से झगड़कर फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रवासी युवा मजदूर ने पत्नी से झगड़कर फांसी लगा ली। वह पांच दिन पहले वापी (गुजरात) से पत्नी को लेकर बुआ की बेटी की शादी में आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोहानगंज निवासी रामकेश का बेटा श्रीकेश उर्फ रज्जू (23) पत्नी ते साथ वापी (गुजरात) की एक कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पांच दिन पहले वह करतल निवासी फुफेरी बहन की शादी में आया था। शुक्रवार की शाम उसने फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के कई लोग पास स्थित मंदिर में कीर्तन कार्यक्रम में गए हुए थे।
घर पर मां और पत्नी थी। फूफा देव कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद श्रीकेश ने मकान के ऊपर हिस्से में बने कमरे में पंखे के हुक के सहारे साफी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा। फूफा के मुताबिक श्रीकेश की सात मई 2021 को शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। श्रीकेश ब्लड प्रेशर का मरीज था। इस वजह से अक्सर गुस्सा आ जाने पर मर जाने की बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें