फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
Worker's body found hanging on a noose - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी रामलखन प्रजापति (65) का शव सोमवार को सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब किनारे बबूल के पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश कुमार ने हत्या की आशंका जताई है। कहा कि रामलखन रोज की तरह सुबह करीब सवा पांच बजे शहर में मजदूरी की बात कहकर घर से निकले थे। लगभग चार घंटे बाद शव फंदे पर लटका मिला। उसके सीने, गले और हाथ पर छाले पड़े थे। पैर जमीन पर रखे थे। उन्होंने आशंका जताई कि करंट लगाकर मारने के बाद फंदे पर लटका दिया गया। मृतक के दो पुत्र परदेस में मजदूरी करते हैं। यहां रामलखन अपनी पत्नी और दो बहुओं के साथ रहता था।
कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जाएगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें