फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में लाठी-डंडे, पत्थर चलने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
Worker dies due to sticks and sticks in dispute - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। मामूली विवाद में खानदानियों के बीच मंगलवार की रात लाठी-डंडे और पत्थर चल गए। सिर पर लाठी व पत्थर के वार से मजदूर की मौत हो गई। उसे बचाने में भाई और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोगों को चोटें आना बताया गया है। मजदूर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार बताए गए हैं।
कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी कालिंजर गांव निवासी नत्थू का बेटा लालू सोनकर (42) मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच पारिवारिक रामनाथ सोनकर के पुत्र ट्राली में ईंट भरकर ट्रैक्टर में जा रहे थे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर का पहिया लालू के दरवाजे में रखी बालू भरी बोरियों पर चढ़ गया। लालू ने विरोध किया तो विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से कई-कई लोग आ गए और लाठी-डंडे व पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों से कई लोग चुटहिल हो गए।
तभी किसी ने लालू सोनकर के सिर पर लाठी से वार कर दिया। उसे गंभीर चोट आ गई और घायल हो गया। बचाने में भाई रामस्वरूप और भतीजी लक्ष्मी भी घायल हो गई।
सूचना पर कुछ देर बाद थाना पुलिस पहुंच गई। इस बीच हमलावर भाग गए। घायलों को कालिंजर पीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायलों को जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में लालू सोनकर की मौत हो गई।
डाक्टर की पुष्टि के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रामस्वरूप व लक्ष्मी का इलाज चल रहा है। थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या, बलवा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मजदूरी करके पाल रहा था परिवार
लालू सोनकर मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके पांच पुत्रियां और दो पुत्र हैं। पांच भाइयों में छोटा और भूमिहीन था। विवाद होने की सूचना पर प्रधान दयाराम भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और एक-दूसरे पर वार करते रहे।
विज्ञापन

घटना से सोनकर बिरादरी मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। मृतक के दरवाजे पर पुलिस तैनात है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी भी मृतक के चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें