फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धिजीवियों का काम सकारात्मकता लाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। भाजपा के मंडलीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रवाद जागृत करने के लिए प्रबुद्ध वर्ग सक्षम है। उन्होंने देश को विखंडित करने का सपना देख रहे विदेशी ताकतों के मंसूबों को ध्वस्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि फार्म के गेस्ट हाउस में मंत्री ने कहा बुद्धिजीवियों का काम समाज में सकारात्मक विचारों का समावेश करना है। सरकार समाज में केवल विकास कार्य ही करा सकती है।
सभा को सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक नरैनी राजकरन कबीर, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम पांडेय ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वेद निराला, कालिंजर अध्यक्ष अशोक राजपूत, ओरन मंडल अध्यक्ष राजाबाबू, नरैनी मंडल अध्यक्ष सौरभ, विधायक प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद लखेरा, रमेश शर्मा, हर्षित मिश्रा, राजू त्रिवेदी, सरिता गुप्ता, विष्णु देव तिवारी, चतुर सिंह, हरिहर मिश्रा, भारत सिंह, सुरेंद्र ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें