फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: औने-पौने दाम में बेची लाखों की लकड़ी, सीडीओ ने जांच के दिए आदेश

Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उद्यान विभाग ने नवाब टैंक स्थित प्योदी बेर राजकीय नर्सरी के शीशम, सागौन और बेरी जैसे कीमती पेड़ों को बिना टेंडर व नीलामी के औने-पौने दामों में बेच दिए। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य बृजभूषण ने इस अनियमितता की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से की थी। शिकायत के आधार पर सीडीओ अजय कुमार ने जांच जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को सौंप दी है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता बृजभूषण ने बताया कि उद्यान विभाग ने पेड़ों को बिना टेंडर या नीलामी प्रक्रिया के मात्र 15 हजार रुपये में बेच दिया। जबकि इन पेड़ों की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आरोप लगाया गया है कि पेड़ों की बिक्री में उद्यान विभाग ने बड़ा खेल किया है। इसी नर्सरी में लगे 22 मौसंबी के पेड़ों को महज चार हजार रुपये में बेच दिया गया। जबकि इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
उप निदेशक उद्यान विनय कुमार यादव ने बताया कि उन्हें इस अनियमितता की जानकारी मिली थी और उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से जवाब मांगा है। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी केशव राम चौधरी का कहना है कि पेड़ों की नीलामी कराई गई थी। मौसंबी के पेड़ों के बारे में उन्होंने कहा कि अधिक पकने के कारण वे खराब हो रही थीं। इसलिए उन्हें बिना नीलामी के बेच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें