बांदा। प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। गुंडे और माफियाओं का सफाया कर दिया गया है। सभी के विकास के लिए योजनाएं चल रहीं हैं।
सोमवार को अतर्रा रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन को राज्यमंत्री संबोधित कर रहीं थीं। सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरण कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल आदि ने भी संबोधित किया। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, बलराम सिंह कछवाह, जगराम सिंह चौहान, अशोक त्रिपाठी जीतू, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे। सभी ने दावा किया विधान सभा में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएंगे। भाजयुमो प्रदेश सदस्य व जिला प्रभारी पंकज तिवारी भी उपस्थित थे।
सम्मेलन की मेजबानी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने की। प्रवासी शिखा मिश्रा सहित संदीप द्विवेदी, शंशाक सिंह, इंद्रेश द्विवेदी, नवनीत गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, आशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता व स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन संदीप तिवारी ने किया।
गोशालाओं की दुर्दशा गो सेवा आयोग को बताई
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ महेश कुमार प्रजापति ने उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह को भेजे पत्र में कहा है कि बांदा में गोवंश पर क्रूरता बरती जा रही है। गोशालाओं का हाल बहुत बुरा है। आए दिन गोवंश भूख और ठंड से मर रहे हैं। शवों को जानवर नोच रहे हैं। हाल ही में नरैनी क्षेत्र की गायों को ट्रकों में ठूंसकर मध्य प्रदेश में जिंदा दफन कर दिया गया। मांग की है कि इस घटना की विस्तृत जांच कराकर सभी दोषियों पर उचित धाराओं में रिपोर्ट आदि की कार्रवाई की जाए। (संवाद)
कुतुबुद्दीन शाह का उर्स छह से
बांदा। हजरत बाबा कुतुबुद्दीन शाह वारसी का 45वां सालाना उर्स छह व सात जनवरी को होगा। सुबह नौ बजे कुरानख्वानी, फातिहा व लंगर, शाम 4 बजे मजार पर चादरपोशी। रात आठ बजे प्रागी तालाब स्थित खानकाहे कमालिया में महफिले समां में कव्वाली होंगी। 7 जनवरी को सुबह 10 खानकाह में चादरपोशी व फातिहा, लंगर और महफिले समां होगी। सज्जादानशीं मौलवी सैय्यद नुरूल हसन कादरी चिश्ती वारसी और अन्य मशायख शरीक होंगे। स्थानीय व बाहरी कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे। (संवाद)