फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 20 दिन पहले बेटी को जन्म देने वाली महिला ने की खुदकुशी

Mon, 14 Sep 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 20 दिन पहले बेटी को जन्म देने वाली महिला ने अटारी में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कारण नहीं बता सके है। मायके से आए माता-पिता भी फिलहाल कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अरबई निवासी इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि उनकी चचेरी भाभी अंजली (24) ने रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर की अटारी में अपने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पारिवारिक ननद संता किसी काम से अटारी पर गईं तो उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा।
घटना के समय अंजली की सास राजुल और ननद की बेटी क्रांति घर पर थीं। पति बृजेश प्रजापति मजदूरी करने बांदा गया था। परिजन के लौटने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर शहर कोतवाली पुलिस और तहसीलदार पहुंचे। मायके हमीरपुर के गांव कोपरा से अंजली के माता-पिता भी आए हैं, उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। महिला की शादी तीन मई 2022 को हुई थी। महिला के एक पुत्र व एक दुधमुंही बेटी है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें