बांदा। दुष्कर्म का प्रयास कर रहे युवक को महिला ने चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर आए 35 वर्षीय युवक पर महिला और वृद्ध ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बेहोश होने पर उसे घर के बाहर फेंक दिया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। होश आने पर युवक ने अपना नाम बिंदा (बड़ोखर बुजुर्ग, गिरवां) बताया है। आरोप है कि महिला ने उसे अपने घर बुलाया और रुपये मांगे। न देने पर महिला ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक नशे में उसके घर के अंदर घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में उसने डंडों से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया जाएगा।