फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बच्चों सहित किया था अपहरण का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 4 फरवरी को अपनी चार बच्चों के साथ लापता हुई महिला की घटना को अपहरण बताए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। कहा है कि अपने विरोधियों से पैसा वसूलने के लिए महिला ने बच्चों सहित अपने अपहरण की साजिश रची थी।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव में पिछले माह 4 फरवरी को देवर कमलेश कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी भाभी गीता देवी (35) और उसके चार बच्चों का बस अड्डे से अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 354 ख व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। बच्चों में 16 वर्षीय पुत्री खुशबू, 14 वर्षीय पुत्र शिवा, 12 वर्षीय कृष्णा और 9 वर्षीय बाबू शामिल थे।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और स्वाट टीम ने सर्विलांस के जरिए खोजबीन की तो पता चला कि महिला और उसके सभी चारों बच्चे लुधियाना (पंजाब) पहुंच चुके हैं। वहां मोबाइल में दूसरा सिम डाल लिया। पुलिस ने लुधियाना जाकर महिला और उसके बच्चों को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला 4 फरवरी को बांदा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से फतेहपुर के हथगांव निवासी अनुपम सिंह के साथ गई थी।
विज्ञापन

अपर एसपी ने बताया कि अपहरण का नाटक महिला ने गांव के ही कमलेश कुशवाहा व उसके भाई पुत्तन कुशवाहा से 5 लाख रुपये वसूलने के लिए किया था। जसपुरा थाना में गीता, कमलेश कुशवाहा (भाथा, जसपुरा) और कमलेश कुशवाहा के जीजा पुत्तन कुशवाहा (ललौली, फतेहपुर) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें