फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में खेत से घर लौटते वक्त महिला किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुरहंड गांव निवासी रामहित गुप्ता की पत्नी पार्वती (48) शनिवार की दोपहर खेत गई थी। फसल काटने के बाद शाम को घर लौटते वक्त पास से गुजरी रेल लाइन पहुंच गई। वहां मानिकपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूद गई। उसकी मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन घटनास्थल पहुंच गए। खुरहंड चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घरवाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे। हालांकि ग्रामीणों में घरेलू कलह के चलते जान देने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें