फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुराल से आने के चार घंटे बाद महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहाकलां (बांदा)। चार घंटे पहले मायके आई महिला ने नदी किनारे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। कुछ साल पहले उसकी दूसरी शादी हुई थी।
विज्ञापन

पैलानी क्षेत्र के कुकुवा खास गांव निवासी भवानी शंकर निषाद की बेटी सुमन (22) का शव गुरुवार की शाम केन नदी किनारे पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक उसके पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने सुमन की दूसरी शादी 2022 में सिंधनकलां के पांडवों डेरा निवासी राम लखन निषाद के साथ की थी।
गुरुवार की दोपहर ही ससुराल वाले उसे कुकुवा स्थित मायके छोड़ गए थे। इसके चार घंटे बाद ही सुमन ने जान दे दी। पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक न रही हो। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें