फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के एलान से राज्यकर्मियों का सपा में रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पोस्टल/बैलेट पेपर मतदान के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि कर्मचारियों का ज्यादा रुझान सपा की तरफ रहा। पोस्टल मतदान ज्यादातर उन्हीं कर्मचारियों ने किया जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगाई थी। भाजपा को सपा के मुकाबले कर्मचारियों के आधे भी पोस्टल वोट नहीं मिले।
विज्ञापन

सपा को चारों सीटों में 2472 और भाजपा को 1023 पोस्टल वोट मिले। बसपा को मात्र 536 और कांग्रेस को सिर्फ 35 पोस्टल वोट हासिल हुए। चारों दलों को चारों सीटों पर कुल 4066 पोस्टल वोट मिले हैं। अन्य प्रत्याशियों को इक्का-दुक्का पर ही संतोष करना पड़ा। दरअसल सपा ने चुनावी घोषणा में कहा था कि वह राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी। राज्य कर्मी मतदाताओं के सर्वाधिक वोट सपा की झोली में जाने का यह बड़ी वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें