फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक सीटें जीतकर ‘बहिन जी’ को देंगे उपहार

विज्ञापन
मायावती के जन्मदिन समारोह में उपस्थित पूर्व मंत्री जीसी दिनकर, बाबूलाल कुशवाहा आदि। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बसपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 64वां जन्मदिन यहां बसपाइयों ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। बसपाइयों ने कहा कि अगले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधान सभा चुनाव में बसपा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर अपनी पार्टी मुखिया को उपहार दिया जाएगा। बसपाइयों ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। समारोह में केक काटा।
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने राइफल क्लब ग्राउंड में आयोजित जन्मदिन समारोह में बसपा मुखिया को आयरन लेडी बताते हुए कहा कि उन्होंने सर्व समाज में एकता और भाईचारे की अलख जगाई। पूर्व मंत्री जीसी दिनकर ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और उसके बाद विधान सभा चुनावों में सर्वाधिक सीटें जीतकर पार्टी मुखिया को उपहार दिया जाएगा। इसके लिए बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कहा कि धार्मिक सद्भावना बिगाडने वाली बातों से सावधान रहें।
पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा ने नागरिकता कानून को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताते हुए अनुशासनात्मक ढंग से इसका विरोध करने को कहा। समारोह को किरण यादव, मयंक द्विवेदी, रामसेवक प्रजापति, रामफूल निषाद, गणेश अवस्थी, लालचंद्र राजपूत, धीरज राजपूत, रामराज पटेल, प्रदीप वर्मा, दिनेशचंद्र शुक्ला, आलोक प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने की। बालिका संस्कृति चौधरी ने केक काटा। इसके पूर्व बसपा नेताओं ने अस्पताल में फल बांटे और अंबेडकर पार्क में डा.भीमराव अंबेडकर और कांशीराम उपवन में कांशीराम की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाए। सुरेश तिवारी, जयराम सिंह, अरुण सिंह राजौल, अयूब खां, कमलेश चौरसिया, आशुतोष भाष्कर, अवधेश दिनकर, शिवकरन दिनकर, मधुराज पाल, पुनीत प्रजापति, मूलचंद्र यादव, दुर्गेश तिवारी, जितेंद्र गौरव, शमीम खां इत्यादि उपस्थित रहे। सभा का संचालन रामकिशोर वर्मा ने किया।
बसपा ने मायावती और सपा ने डिंपल का जन्मदिन मनाया
अतर्रा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर बसपाइयों ने यहां सीएचसी और रेलवे स्टेशन में गरीबों को मिठाई और फल बांटे। डा.मधुसूदन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य विनीतिका द्विवेदी और उनके प्रतिनिधि मयंक द्विवेदी, अशोक पांडेय, साहिल आदि उपस्थित रहे।
उधर, सपा नेताओं ने भी अपने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया और सीएचसी में मरीजों को फल और मिठाई बांटी। नगर अध्यक्ष राजबहादुर कुशवाहा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक बिंदु तिवारी, रामधनी रैकवार, राजा, संजय साहू, श्यामू चौरसिया, दिनेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें