फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निबंध और लेख लिखकर जीते पुरस्कार

Tue, 26 Sep 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। देश की धरोहर, हमारी पहचान विषय पर विद्यार्थियों ने निबंध व लेख तैयार किया। प्रतियोगिता में धरोहर के चित्र भी बनाए। कई विद्यार्थियों ने अपनी कला से प्रभावित किया। इस दौरान 10 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

युवा पर्यटन क्लब द्वारा कस्बे के राजकुमार इंटर काॅलेज में निबंध, पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यूनाइटेड वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन के निर्देश पर टूरिज्म एंड ग्रीन इनवेस्ट थीम पर प्रतिभागियों ने पोस्टर मेकिंग, धरोहर स्थलों की पेंटिंग, टूरिज्म फोटोग्राफी, रील बनाना, लेख एवं निबंध तैयार किया। छात्र-छात्राओं ने लालकिला व ताजमहल आदि के चित्र बनाए और उन पर लेख लिखा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें पूजा, दीक्षा, मंजू, पूनम, राखी, पावनी, नीता यादव, नम्रता, मो.अनस और अभिषेक को प्रधानाचार्य राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कालेज प्रवक्ता राकेश कुमार पटेल, व्यायाम शिक्षक श्रीनिवास गर्ग, रामबाबू पटेल, शिवकरण कुशवाहा, सर्वेश तिवारी व प्रकाश नामदेव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें