फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी ने खाया जहर तो पति छत से कूदा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी में आपसी कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख पति ने छत से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी पूजा (19) का सोमवार को सुबह किसी बात को लेकर पति कृष्ण कुमार (21) से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पूजा ने मरने की बात कहकर जहर खा लिया। इस पर पति ने भी कहा कि अगर तुम जिंदा नहीं रहोगी तो मैं भी जान दे दूंगा। वह मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने दोनों को पहले बबेरू सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। कृष्ण कुमार के मामा राजा भइया प्रजापति ने बताया कि कृष्ण गुजरात में टायर बनाने की कंपनी में काम करता है। पांच दिन पहले गांव आया था। कृष्ण कुमार एक दो साल का पुत्र कृष है। बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ है। इसके चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ है। उन्हें बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें