फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक की चाबी देने से मना किया तो युवक ने दी जान

Tue, 02 Apr 2024 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक की चाबी देने से मना करने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद मां ने देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी महेंद्र कुमार (18) ने सोमवार देर शाम अपने घर में कमरे का दरवाजा बंद कर छप्पर की बल्ली से साफी के सहारे फंदा लगा लिया। मां कुसुमा ने शाम को खाना खाने के लिए आवाज दी पर कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका में परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। चाचा फूल निषाद ने बताया कि महेंद्र शराब के नशे में अपनी मां से बाइक की चाबी मांग रहा था। मां ने नशे में बाइक की चाबी देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगा लिया। वह छह भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। मां की तबीयत खराब होने पर डेढ़ माह पहले अहमदाबाद से गांव आया था। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत ने बताया कि नशे की हालत में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें