बदौसा। डांट से क्षुब्ध किशोर ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि किशोर ने बिना किसी को बताए बाइक फाइनेंस करा ली थी। किस्त की नोटिस आने पर जानकारी हुई।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी लालमणी का बेटा अंशुमान पटेल (16) ने सोमवार की रात कमरे में सीलिंग हुक पर रस्सी से फांसी लगा ली। अंशुमान अपने मां-बाप का एकलौता था। पिता ने बताया कि मृतक ने उससे छुपाकर एक बाइक फाइनेंस कराई थी। किस्त आने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जिस पर उसे डांट दिया कि बिना बताए बाइक क्यों खरीदी। यह पैसा कौन भरेगा। इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर श्याम प्रकाश ने बताया कि मृतक कक्षा नौ का छात्र था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशोर ने आत्महत्या की है। (संवाद)
--------------