फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी ने साथ चलने से मना किया तो ससुराल में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गर्भवती पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने गए युवक के साथ चलने से मना करने पर युवक ने खेत में पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फंदा लगाने से पहले उसने अपने छोटे भाई को फोन कर खुदकुशी करने से अवगत भी कराया था। छोटा भाई जब ससुराल पहुंचा तब उसकी पत्नी व बच्चों को घटना का पता चला।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी रामऔतार ने बताया कि उसके जीजा बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझींवा गांव निवासी मनोज वर्मा (32) पांच दिन पहले अपनी ससुराल पदारथपुर आए थे। यहां रुकने के बाद उन्होंने गर्भवती पत्नी शोभा व एक बेटा व बेटी को साथ चलने के लिए कहा तो उन्होंने त्योहार करके आने की बात कहकर मना कर दिया। इसी नाराजगी के चलते वह नशे में गुरुवार सुबह 10 बजे घर से चले गए। शाम को मनोज का छोटा भाई सोनू उनके घर आया और बताया कि मनोज ने उसे फोन किया था कि वह खुदकुशी कर रहा है। वह कहां है। इस पर ससुराल में कोहराम मच गया। सभी लोग उसकी तलाश में निकले तो गांव के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर गमछे से उसका शव लटका मिला।
साले रामऔतार ने बताया कि मनोज की पत्नी शोभा चार माह की गर्भवती है। वह एक माह से अपने मायके में थी। मनोज धान की बेड़ लगाने बाहर गए थे। वहां से 10 दिन पहले लौटे थे। चिल्ला थाना एसएसआई राम दिनेश तिवारी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। ससुराल में पत्नी से कहासुनी होने पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें