बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा अधेड़ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ेछा गांव निवासी 50 वर्षीय मिश्रीलाल ने बताया कि वह नोएडा में मजदूरी करता है। उसके साथ गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित भी रहता था। रविवार को दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के 62.4 किलोमीटर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-112 एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही रोहित ने दम तोड़ दिया।जिला अस्पताल प्रभारी रामू यादव ने बताया कि मृतक व घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।