फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब पीकर ड्यूटी करने वाला वार्डबॉय निलंबित

Mon, 20 Apr 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में वार्डबॉय सुशील कुमार द्वारा 10 अप्रैल को शराब पीकर ड्यूटी करने और अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार करने के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। अमित कुमार घोष के निर्देशों पर स्पष्टीकरण मांगने पर सुशील कुमार ने कोई उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन




जिसके बाद अपर मुख्य सचिव ने उन्हें तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वार्डबॉय को निलंबित कर दिया है तथा अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित की गई है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पताल परिसर में शराब पीना या नशा करना पूरी तरह प्रतिबंधित और गैरकानूनी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार एवं सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें