Vote on issues irrespective of caste and religion
- फोटो : BANDA
बांदा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वजातियों से आह्वान किया कि आम चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर मुद्दों पर मतदान करें। कहा कि आज देश का सबसे बड़ा मुद्दा किसान है।
बुधवार को नरैनी रोड स्थित मैरिज हॉल में स्वजातियों ने भूपूेश बघेल का स्वागत किया। बघेल ने केंद्र और यूपी सरकारों पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। अपने राज्य छत्तीसगढ़ का हवाला देकर दावा किया कि वहां किसान खुशहाल हैं।
कई स्वजातियों ने बघेल से कुछ सवाल भी किए। कई नेताओं ने प्रतीकात्मक हल, मुकुट और धान की बाल इत्यादि स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में जीपी सिंह पटेल, नारायण सिंह पटेल (प्रयागराज), पीसी पटेल, राममिलन पटेल, फूल सिंह पटेल (फतेहपुर), सुरेश चंद्र पटेल (कौशांबी) आदि शामिल रहे। संचालन जयकरन सिंह पटेल ने किया।