बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ की बांदा जिला इकाई के पदाधिकारी घोषित किए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री एक-एक और उपाध्यक्ष सात नियुक्त हुए हैं। कुल 29 पदाधिकारियों और 40 कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की गई है।
प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन और प्रदेश अध्यक्ष बिहारी प्रजापति तथा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चौ. योगेंद्र सिंह व महामंत्री योगेंद्र यादव की संतुति का हवाला देकर सूची जारी की है। राजेंद्र कुमार मिश्रा (बिजली खेड़ा) वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जीतेंद्र कुमार शर्मा (रामलीला रोड) महामंत्री नियुक्त हुए हैं।
सुशील कुमार द्विवेदी (कैलाशपुरी) को वरिष्ठ जिला मंत्री नियुक्त किया है। उपाध्यक्षों में राकेश कुमार त्रिपाठी (आवास विकास), अवधेश कृष्ण शास्त्री (बबेरू), आदित्य योगी नाथ व राकेश कुमार गुप्ता (बन्यौटा), रमाकांत (कैलाशपुरी), राम प्रकाश पटेल (किरन कालेज चौराहा) और रज्जन गुप्ता (महेश्वरी देवी) शामिल हैं।
मंत्री पद पर राहुल राजपूत, शिवा सिंह पटेल, दीपक सिंह गौर, कुलदीप सिंह, कौशल किशोर यादव, अनिल साहू, अरविंद गुप्ता, शैलेंद्र त्रिपाठी, रवि शुक्ला, अजय गुप्ता और रामजी नियुक्त हुए हैं। अखिलेश त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दुर्गेश शर्मा संगठन मंत्री, राहुल चौरसिया सह संगठन मंत्री, आरसी योगा प्रचार मंत्री, सुनील कुमार सोनी सह प्रचार मंत्री, धीरेंद्र वर्मा मीडिया प्रभारी, संदीप निषाद सह मीडिया प्रभारी, और महेश गुप्ता कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं। इनके अतिरिक्त 40 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यसमिति में शामिल किया गया है।