फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को योजनाओं की दी जानकारियां

विज्ञापन
Information provided to farmers about schemes - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू/नरैनी/तिंदवारी। किसान कल्याण मिशन के दूसरे चरण में बुधवार को विकास खंड स्तर पर किसान गोष्ठी, प्रदर्शनी व मेले आयोजित हुए। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बबेरू में क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने किसानों को जैविक खेती से आय को दोगुना करने पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक मंजुल माथुर, बीडीओ प्रभात द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख शिरोमणि श्रीवास, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, अजय पटेल, सुखदेव प्रसाद, एडीओ पंचायत सूरज प्रसाद यादव, अनिल कुमार, सचिव रवि मौर्या, केपी सिंह, अजय कुमार, राकेश सिंह, श्रीकांत, भवानी सिंह, चंद्रराज, सत्येंद्र कुमार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
नरैनी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नतिशील कृषि व पशुपालन के टिप्स दिए। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने जलवायु के अनुरूप कैश क्रॉप फसलों की खेती करने पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ.मानवेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, भाजपा नेता डॉ.देवेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। तिंदवारी क्षेत्र के जसपुरा में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने जय जवान जय किसान का नारा बुंलद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, सतेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह कछवाह, ब्लॉक प्रमुख जगतवीर सिंह, पूर्व प्रधान तोप सिंह, आनंद कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महुआ में सांसद आरके पटेल ने बेहतर कार्यो के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सोलर पंप के पांच लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र सौंपे। संयुक्त कृषि उप निदेशक उमेशचंद्र कटियार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व अनुदान की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी संजीव बघेल, जिला कृषि अधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें