Vis election will be a fight for respect and rights
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश में होने वाला विधान सभा चुनाव शोषित, पीड़ित, पिछड़ों और सुशासन प्रिय लोगों के सम्मान व अधिकार की लड़ाई होगा। यह बात बसपा के अन्य पिछड़ा वर्ग की मंडल स्तरीय विचार गोष्ठी में बुंदेलखंड संयोजक मोहनलाल रैकवार ने कही।
बुधवार को नरैनी में स्थित एक मैरिज हॉल में गोष्ठी आयोजित हुई। बुंदेलखंड संयोजक ने जोशीले अंदाज में कहा कि सभी कार्यकर्ता एक बार फिर मेहनत करके बसपा की सरकार बनाएंगे और अपने महापुरुषों के सपनों को साकार कराएंगे। सह संयोजक दयाराम अहिरवार और पूर्व मंत्री जीसी दिनकर ने पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने की।
इस अवसर पर लल्लू निषाद, पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, पीपी कुशवाहा, पूर्व विधायक चंद्रभान पटेल, अरुण पटेल, धीरज राजपूत, कमलेश साहू, राकेश राजपूत, शिवकरन दिनकरन, सिकंदर निषाद, रामऔतार पंकज, रईस अहमद, अयूब खां, रामसेवक प्रजापति, राजाराम विश्वकर्मा, कबीर बेदी, आशुतोष भास्कर आदि उपस्थित रहे।