फोटो - 18 नरजिता गांव में ग्रामीणों को जानकारी देते सपा प्रदेश सचिव। संवाद
जसपुरा। गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को सपा ने कुम्हरिया डेरा व नरजिता गांव में लोगाें को जागरूक किया तो भाजपा ने शक्तिकेंद्र जसपुरा में बैठक कर जानकारी दी। कुम्हरिया डेरा व नरजिता गांव में सपा प्रदेश सचिव बृजभूषण यादव ने ग्राम विकास, संगठन विस्तार व स्थानीय समस्याओं पर ग्रामीणों से चर्चा की।
इस दौरान दोनों गांवों में बैठक कर ग्रामीणों से मतदाता सूची में नाम बढ़वाने की अपील की गई। इस दौरान करन सिंह, पुष्पेंद्र चुनाले, सुदर्शन प्रजापति, नारायण दास, विमल सिंह, उदय, रमन, नरेंद्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं राज्यमंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में शक्ति केंद्र जसपुरा में बैठक हुई।
मंत्री ने कार्यकर्ताओं को मतदाता जागरूकता, बूथ प्रबंधन और एसआईआर के प्रभावी संचालन के दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह, लालबाबू मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, महेश, अनिरुद्ध, मनदीप तिवारी, राजू, आशीष, विनोद तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)