फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने बांदा-फतेहपुर मार्ग किया जाम

Sun, 07 Dec 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 13 बांदा-फतेहपुर मार्ग में जाम लगाए किसान। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी। मांग के अनुरूप यूरिया खाद न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बांदा-फतेहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन करते रहे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खत्म कराया। रबी फसल के पलेवा का समय चल रहा है। किसानों ने खेतों में सिंचाई कर छोड़ दिया है। फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए किसान खेतों में यूरिया खाद की छिड़काव करना चाहते हैं लेकिन यूरिया है कि समितियों से मिलती ही नहीं। वहीं निजी दुकानों में यूरिया महंगे दामों पर बेची जा रही है। इससे किसान परेशान है।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे के दक्षिणी सहकारी समिति में खाद के लिए सुबह से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसान रामबली, शिवमोहन, जानकी, बृजभूषण आदि ने बताया कि खाद के लिए उन्होंने समिति की पासबुक गुरुवार को जमा की थी। शुक्रवार को खाद वितरण का आश्वासन मिला था लेकिन खाद नहीं मिली। किसानों ने कहा कि समिति में यूरिया की खेप कम आई और किसान की संख्या ज्यादा होने से बड़ी संख्या में किसान खाद से वंचित रह गए। कहा कि समय से यूरिया नहीं मिली तो फसल को नुकसान होगा। देर तक इंतजार करने के बाद भी जब खाद नहीं मिली तो गुस्साए किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया और किसानों को खाद वितरण का आश्वासन दिया। वहीं समिति के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि 1000 बोरी यूरिया खाद आई थी, जिसे खाता धारकों को वितरित की जाएगी। कहा यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए डिमांड भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें