फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी के एक साल बाद ससुराल में बृहस्पतिवार को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में युवती और युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव में अभिलाष की पत्नी रंजना देवी (20) बृहस्पतिवार को दोपहर घर में साड़ी का फंदा गले में कसकर फांसी पर झूल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम को घर लौटे पति ने शव फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृतका के रिश्ते में ससुर शारदा ने बताया कि घटना के वक्त पति अभिलाष वोट डालने गया था। रंजना घर में अकेली थी। उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पा रहा। युवती का मायका सहेवा गांव में है। पिछले वर्ष 16 फरवरी को शादी हुई थी। उधर, मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मृतका के पिता बवाली यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से पुत्री रंजना को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। थाना इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति समेत सास व ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के तिंदवारा गांव में क्रांति ने बृहस्पतिवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव में जॉनी ने बृहस्पतिवार की रात घर में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की वजह गृह कलह बताई गई।
विज्ञापन

इंसेट---
ट्रक की टक्कर से दो लोग घायल
बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के शंकर पुरवा निवासी राजेंद्र निषाद गांव के ही अपने साथी शंकर के साथ बाइक पर बृहस्पतिवार की रात महोबा से घर लौट रहा था। बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग में मटौंध के पास सामने से ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि वह शादी से लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
इंसेट
सांस के रोगी की मौत
बांदा। सांस में दिक्कत होने पर 70 वर्षीय वृद्ध दिनेश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह तिंदवारी स्थित ढाबे में खाना बनाता था। ढाबा संचालक विजय यादव ने बताया कि दो दिन से दिनेश की तबीयत खराब थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। मृतक मूलरूप से कानपुर का रहने वाला था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें