अतर्रा/बिसंडा। किशोरी से छींटाकशी के विरोध में बृहस्पतिवार को आरोपी परिवार के मुखिया को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार देने की घटना के दो दिन बाद थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली को लेकर पोस्टमार्टम के बाद दो दिन तक शव घर में ही रखा रहा। परिजनों ने बिना रिपोर्ट दर्ज हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया था। आखिर में पुलिस अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव की है। यहां 18 फरवरी को किशोरी के साथ छींटाकशी करने पर किशोरी के भाई व उसके साथियों ने आरोपी के घर हमला बोल दिया था। मारपीट में आरोपी युवक के पिता (45) की मौत हो गई थी। इस घटना से गांव में तनाव बढ़ गया था। मृतक पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर उन्होंने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। दो दिन तक पुलिस और परिजनों के बीच समझाने-बुझाने क ा दौर चला। गांव में तनाव को बढ़ते देख पुलिस तैनात कर दी गई थी।
रविवार को दोपहर क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम के हस्तक्षेप पर बिसंडा थाने में मृतक की पत्नी की तहरीर पररामके श यादव के बेटे नीरज यादव, फाऊराम के बेटों रामरुचि व बैजू यादव, बैजू यादव के बेटै करन यादव और कलुआ के बेटे केस कुमार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई से संतुष्ट परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद अभी दोनों पक्षाें में तनाव है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
----------------------
पति से फोन पर बात करने के बाद फ ांसी पर झूली
रात के समय हुई घटना, सुबह सास ने देखा युवती का शव
पति की सूरत में है पान की दुकान, लॉकडाउन में आए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्ला। ससुराल में शनिवार की रात पति से फोन पर बात करने के बाद युवती ने घर के छज्जे में छल्ले में साड़ी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। पति सूरत (गुजरात) में दुकान किए है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव में ज्योति (28) का शव रविवार को सुबह उसकी सास सुमित्रा ने फं दे पर लटका देखा। उसने घटना की जानकारी पुत्र व पति को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित्रा ने बताया कि ज्योति का पति राकेश सूरत (गुजरात) में पान की दुकान खोले है। वह परिवार सहित सूरत में रहता था। लाकडाउन में सभी लोग गांव आ गए थे।
पिछले माह राकेश यह कहकर सूरत चला गया था कि माहौल देखने के बाद बच्चों को भी ले जाएगा। उधर, महोबा जिले के शेखनपुरवा गांव निवासी ज्योति के पिता चिंताहरण का कहना है कि पति-पत्नी में कोई विवाद नहीं था। ज्योति की शनिवार की रात पति से फोन पर बात भी हुई। मृतका के एक बेटा व एक बेटी है। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
इंसेट---
फांसी लगाकर जान देने की कोशिश
बांदा। मां से झगड़कर रविवार को बेटै ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला क्योटरा की है। रविवार को सुबह विमल (25) का किसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर वह घर के अंदर गया और गमछे से फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो फंदे से नीचे उतारा। (संवाद)
-------------------
मारपीट में भाई-बहन समेत पांच घायल
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में रविवार को सुबह जमीन के विवाद में दो भाई कालका व दयाराम आपस में झगड़ रहे थे। छोटा भाई सुरेश, बहन सुनैना और शिवकली बीच बचाव करने गए तो दयाराम, भोदू, गीता व अंजली ने उन्हें लाठी-डंडों ने पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बबेरू क्षेत्र के रेयान गांव में शनिवार की शाम जमीन के विवाद में दबंगों ने मुन्नी देवी और शकुंतला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
------------------
मारपीट कर 17 हजार रुपये छीने
बांदा। नगर पालिका के संविदा ट्रैक्टर चालक से अज्ञात लोगों पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार के मिथुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात वह संकट मोचन मंदिर कचहरी के पास खड़ा था। अचानक बाइक सवार बदमाशों ने उसे मारपीट कर जेब में पड़े 17 हजार रुपये छीन लिए। (संवाद)