फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में गरीबों को तीन किलो चीनी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। होली में अबकी गरीबों को चीनी की किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। शासन के आदेश पर राशन की दुकानों से अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह तक 18 रुपये मूल्य पर प्रति परिवार एक किलो ग्राम चीनी दी जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, चीनी का वितरण जनवरी माह से शुरू किया जाना था, लेकिन समय पर आवंटन न होने से तीनों माह की चीनी का वितरण मार्च माह में होगा। जिले में अंत्योदय राशन कार्डधारकों की संख्या 48,348 है। खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि राशन विक्रेताओं को अनाज की भांति 70 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लाभांश दिया जाएगा। जहां डोर स्टेप डिलीवरी लागू नहीं है, वहां 10 किलो मीटर तक 15 रुपये, 11 किलो मीटर के ऊपर अधिकतम 18 रुपये प्रति किलो मीटर परिवहन व्यय दिया जाएगा।
अनाज और चीनी का वितरण नोडल अधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा कि तीन माह की चीनी का आवंटन कर दिया गया है। वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि सभी राशन विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वह फरवरी माह में चीनी का उठान कर लें, ताकि मार्च में इसका वितरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें