फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बांदा में 28 किलो विस्फोटक के साथ तीन गिरफ्तार, चुनाव से तो नहीं कोई कनेक्शन

Sun, 16 Jan 2022 02:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक कार से 50 लाख रुपये मिलने के बाद बांदा पुलिस को 28 किलो विस्फोटक मिला है। एक साथ इतनी मात्रा में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
28 किलो विस्फोटक के साथ तीन लोग हिरासत में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर पुलिस पूरे यूपी में अभियान चला रही है। वाहनों की चेकिंग में पुलिस को शनिवार को कानपुर में जहां 50 लाख रुपया मिला, वहीं रविवार को बांदा में वाहन चेकिंग में 28 किलो विस्फोटक मिलने से खलबली मच गई। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो विस्फोटक का प्रयोग चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने के लिए किया जाता। विस्फोटक के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बांदा की चिल्ला थाना पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह चेकिंग के दौरान पैलानी रोड पर फतेहपुर के जाफरगंज निवासी जाकिर हुसैन, हामिद हुसैन, मर्दन नाका (बांदा) निवासी शहीद पुत्र हाजी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनके पास 28 किलोग्राम विस्फोटक, 196 अदद फ्यूज, 500 ग्राम सुतली सहित 14850 रूपये व चार मोबाइल बरामद हुए। टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, जनक कुमार यादव, गुलाब गुप्ता आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें