फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में सराफ की गोली मारकर हत्या, घर जाते समय लुटेरों ने किया हमला, जेवर लूटे

Wed, 03 Feb 2021 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा में बदौसा के दस्यु प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे सराफ की गोली मारकर हत्या करके जेवरों से भरा बैग लूट लिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव की है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम गांव निवासी शिवचरण का का सराफा व्यवसायी बेटा जितेंद्र उर्फ छोटा (22) बघेलाबारी गांव तिराहे में स्थित अपनी सराफा दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा किया और जबरापुर मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र के नजदीक युवक की बाइक को ओवरटेक करते हुए तमंचे से उसकी कनपटी में गोली मार दी।

 
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बदमाश जेवरों का बैग लेकर भाग गए। खेतों में मौजूद ग्रामीण और राहगीरों ने सूचना मृतक के पिता और पुलिस को दी। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस दो घंटे तक नहीं पहुंची। इससे परिजन भड़क उठे। शव के पास जाम लगा दिया। फतेहगंज एसओ नंद कुमार प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें शव नहीं उठाने दिया। 

परिजनों ने थाना पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। देर रात मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा भी घटनास्थल पहुंचे। आक्रोशित लोग पूरे थाने के खिलाफ कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों की सुरक्षा की मांग कर रहे थे।

देर रात तक पुलिस अधीक्षक उन्हें समझाने में जुटे रहे। जितेंद्र की शादी 23 जून 2020 को हुई थी। इस समय पत्नी नंदिनी कर्वी स्थित मायके में है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई सूरत में व्यापार करता है। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें