उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को बांदा के जीआईसी ग्राउंड में तीन अरब 23 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 346 करोड़ रुपये की लागत से जिले की 10 सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में गरीबी के खिलाफ जंग चल रही है।
बांदा में विकास कार्य नहीं रुकेंगे। यहां के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार का खजाना खुला हुआ है। दोपहर बाद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से लगभग ढाई घंटे देरी से यहां आए मौर्य ने पीडब्ल्यूडी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कई योजनाओं के लोकार्पण और शिलापटों का अनावरण किया।